Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब

हफ्तेभर से टैंकरों से हो रही है पानी की सप्लाई, लोगों ने किया प्रदर्शन

Read in:Hindi

लालडू, मेजर अली:
नगर परिषद लालडू के वार्ड नंबर 2 के गांव दप्पर में पेयजल की कमी के चलते वार्डवासी एक हफ्ते से पानी की एक बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने खाली बाल्टी लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। कई क्षेत्रों में टूटे पाइपों के कारण टैंकरों के वैकल्पिक प्रबंध से पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई जगह वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं जिससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। वार्ड पार्षद बलकार सिंह दप्पर व वार्ड निवासी अशोक कुमार, परमवीर सिंह, बलकार सिंह बल्ली, घोला, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह आदि का कहना है कि वार्ड में पेयजल नलकूप पिछले एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह वे पाइप और टैंकरों के माध्यम से बाल्टी के माध्यम से दिन का पानी पूरा करना शुरू करते हैं और उसके बाद ही वे अपने काम के लिए तैयार होते हैं। इस वजह से ड्यूटी के लिए लेट हो जाते हैं। परिषद ने एक सप्ताह से वार्ड में क्षतिग्रस्त पेयजल ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं की है।
जलस्तर गिरने से समस्या उत्पन्न हुई है और एक दो दिन तक नए पाइप लगाकर नलकूप खोल दिए जाएंगे। पानी की किल्लत को देखते हुए पानी के टैंकरों की संख्या 7 से बढ़ाकर 15 कर दी है, ताकि लोगों को खुला पानी मिल सके।
– राजेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद लालडू