Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

12 ग्राम हैरोइन सहित 1 काबू

Read in:Hindi

अबोहर,(दलीप) डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई रणजीत सिंह अपनी टीम के साथ ढाणी मसीत की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ माहणी पुत्र मिलखा सिंह वासी ढाणी करनैल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।