Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

1.24 करोड़ रुपए का घपला करने वाला मार्कफैड्ड का सीनियर ब्रांच अधिकारी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के मद्देनज़र विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने बुधवार को पंजाब मार्कफैड्ड के एम. आर. एम कंपलैक्स राजपुरा, ज़िला पटियाला में गेहूँ के स्टाक में बड़ा गबन करने के आरोप अधीन सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ़्तार कर लिया है। उक्त मामले में राजबीर बैंस सहित शामिल मार्कफैड के चार मुलजिमों ने एम. आर. एम. कम्पलैक्स में भंडारित की 6097 क्विंटल गेहूँ की 12,194 बोरियों की हेरा-फेरी करके सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का भारी नुकसान पहुँचाया है।
जानकारी देते हुये आज स्टेट विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में आई. पी. सी. की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) डी, 13(2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 7 तारीख़ 13-05- 2016 को विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में पहले ही मामला दर्ज किया हुआ था। इस केस में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अफ़सर मार्कफैड्ड, राजपुरा, फ़रीद ख़ान, निगरान (कस्टोडियन), एमआरएम कंपलैक्स और दलेर सिंह, सेलज़मैन को इस गबन के लिए ज़िम्मेदार पाया गया। इस मामले की जांच के दौरान अश्वनी कुमार, फील्ड अफ़सर, ओपन पलिंथ (गोदाम), गाँव ढींडसा, राजपुरा को भी बाद में नामज़द किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि यह मामला एमआरएम कंपलैक्स राजपुरा में ख़ाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफैड्ड के भंडारण गोदामों और ढींडसा में खुले पलिंथ की अचानक चैकिंग करने के उपरांत दर्ज किया गया है। इस चैकिंग के दौरान विजीलैंस ब्यूरो की टीम को पता लगा है कि मार्कफैड्ड के उक्त मुलाजिमों ने साल 2013-2014, 2014-2015 और 2015-2016 के दौरान 6097 क्विंटल वज़नी गेहूँ की 12194 बोरियों का गबन करने के लिए ज़िम्मेदार पाये गए थे। इस तरह उक्त दोषियों ने इस गेहूँ के स्टाक का दुरुपयोग करके सरकारी खजाने को 1,24,61,658 रुपए का नुकसान पहुंचाया है। इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

0 Comments