Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 21 मेधावी बेटियों का ढोल नगाड़ों से स्वागत

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/ नई दिल्ली

सांसद भारत दर्शन 2.0 का आज समापन हो गया है। केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर व उनकी पत्नी श्रीमती शेफाली ठाकुर ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 21 मेधावी बेटियों की अगवानी की, इस यात्रा से जुड़े उनके अनुभव सुने व उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

यात्रा के समापन पर केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी बेटियों को दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित कर उनकी आगवानी की। श्री ठाकुर ने कहा, “इन 6 दिनों में बेटियों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई विश्वप्रसिद्ध स्थानों को देखा, प्रभावशाली लोगों से मिलीं, बहुत कुछ देखा-समझा। हमने अपने आवास पर बेटियों की आगवानी की और उनसे बात करके पता चला इस भारत दर्शन कार्यक्रम का उन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उनके सोचने-समझने और दुनिया को देखने के दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव आया है, जिसे देखना सुखद है। बेटियों को बहुत शुभकामनाएँ, बहुत आशीष”

(SUBHEAD)श्री अनुराग ठाकुर से भेंट के बाद बेटियाँ काफ़ी प्रसन्न दिखीं “सांसद भारत दर्शन हमारे सांसद श्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा शुरू की गई अनूठी योजना है, जिसकी वजह से हमें बहुत एक्सपोज़र मिल रहा है, नई चीजों को सीखने देखने को मिल रहा है। हम इसके लिए अपने सांसद जी के बहुत आभारी हैं”

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के आवास पर उनसे स्नेहिल भेंट के पश्चात सभी बेटियां चंडीगढ़ के रास्ते हमीरपुर पहुंची जहां लोगों ने उनका फूल व नगाड़ों से स्वागत किया।