Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

26 लाख की नकदी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर पुलिस ने बसों की रुटीन चेकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक को 26 लाख रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। मामले सबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ जीरकपुर इंस्पेक्टर दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस की ओर से आज बसों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अंबाला से चंडीगढ़ जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर तलाशी ली गई, तो बस में सवार एक युवक से 26 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। युवक की पहचान साहिल पुत्र प्रल्हाद निवासी अंबाला के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा नकदी सबंधी पूछे जाने पर साहिल कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।