Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों सहित 2 काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि हमारी टीम कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस ने गंगानगर रोड पर गुमजाल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि दो युवक पैदल आते दिखाई दिये। शक के आधार पर दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके बैग से 290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल कृष्ण उर्फ प्रवीण पुत्र वेद प्रकाश 2वाई श्रीगंगानगर राजस्थान व अभिषेक पुत्र श्याम सुंदर वासी 57एनपी रायसिंहनगर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 142, 12.12.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी बराड़ ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहरी पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करते हैं। जांच के बाद सख्त कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।

0 Comments