Sunday, 07 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब

42 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटाना के रविंदरा एनकलेव में बीती रात एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज जसकरन सिंह ने बताया कि मृतक मनजीत कुमार (42) निवासी रविंदरा एनकलेव ट्रांसपोर्ट का काम करता था और पिछले लंबे समय से आर्थिक तौर पर परेशान चल रहा था। जिस कारण वह जरूरत से ज्यादा शराब पीने लगा था। आर्थिक तंगी के चलते वह परेशान चल रहा था। बीती रात मनजीत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी परिवार को सुबह उस समय मिली जब वह उसे उठाने के लिए गए तो वह पंखे से लटका हुआ था। जिसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए डेरा बस्सी सिवल अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।