Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

5,000 रुपए रिश्वत लेता ए.एस.आई. जुझार सिंह रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलाई मुहिम दौरान आज जि़ला रूपनगर के थाना नूरपुर बेदी में तैनात ए.एस.आई. जुझार सिंह को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी ए.एस.आई. जुझार सिंह को बरजिन्दर सिंह निवासी गाँव मटौर, श्री आनन्दपुर साहिब की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि एक पुलिस केस में ज़ब्त की गई अपनी गाड़ी की थाने से सपुरदगी लेने के बदले उक्त मुलजिम ए.एस.आई. उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था। उसने यह भी दोष लगाया कि ए.एस.आई. जुझार सिंह पहले ही रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले चुका है और अब उसकी गाड़ी छोडऩे के लिए और 5000 रुपए की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत सम्बन्धी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ए.एस.आई. जुझार सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडऩ दस्ता-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में एफ.आई.आर नं. 16, सितम्बर 30 के अंतर्गत उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।