Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

5000 रुपए की रिश्वत लेता पुलिस सब-इंस्पेक्टर विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जारी मुहिम के दौरान बुधवार को थाना लोंगोवाल ज़िला संगरूर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर राम सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर को लोंगोवाल निवासी हरविन्दर कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने चोरी की खोज के बारे पुलिस को आवेदन दिया था परन्तु उक्त सब-इंस्पेक्टर उससे कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका है और अब पर्चा दर्ज करने के लिए 5000 रुपए और माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्ध में उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की आगे जांच आरंभ कर दी है।