Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

गौ एवं जनसेवा के संकल्प के साथ 53वां भंडारा संपन्न

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/पंचकूला

समाज कल्याण के कार्यों में संलग्न गैर-लाभकारी संस्था- श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन की ओर से पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को 53वें सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक श्री अमिताभ रूंगटा ने इस अवसर पर कहा कि संस्था समाज के साधनहीन एवं गरीब लोगों की सहायतार्थ हर हफ्ते माता मनसा देवी का प्रसाद ( भोजन ) का वितरण करती है। साथ ही, बेसहारा और घायल गायों की भी सहायता करती है। गायों को गौशाला में रखकर उनके चारे और इलाज का उपयुक्त इंतजाम किया जाता है।

भंडारा वैन ने पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में भोजन का वितरण किया। भंडारे में सेवा कार्य करने वालों में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

0 Comments