Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

676 नशा-तस्करों/सप्लायरों को किया गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज्:
राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए जंग को और तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने पिछले एक हफ़्ते के दौरान राज्यभर में नारकोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सबस्टांसिज़ (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत 559 एफ.आई.आर दर्ज करके 676 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है।  (SUBHEAD)
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को नशों के ख़ात्मे के लिए पूरी छुट देने के उपरांत पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती राज्य पंजाब से नशों को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक अभियान शुरु किए गए हैं।
पद संभालने से तुरंत बाद डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्य के सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को नशों के विरुद्ध पंजाब सरकार की ज़ीरो सहनशीलता नीति की सख़्ती से पालना करने और अपने अधिकार क्षेत्र में नशों की संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखने के आदेश दिए थे।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा राज्यभर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के अलावा नशा प्रभावित क्षेत्रों की घेराबन्दी करके तलाशी अभियान के दौरान 5.57 किलो हैरोइन, 17 किलो अफ़ीम, 25 किलो गाँजा, 7 क्विंटल भुक्की और 2.25 लाख नशीलियाँ गोलियाँ/कैप्सूल समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ़्ते एनडीपीएस मामलों के 32 अपराधी और भगौड़े भी गिरफ़्तार किए गए।
उन्होंने कहा कि डीजीपी द्वारा सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान करके नशा-तस्करों पर नकेल कसने और नशा बेचने/तस्करी करने वाले सभी व्यक्तियों को काबू करने के लिए तलाशी अभियान शुरू करने के सख़्त आदेश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाए, जिससे उनसे अवैध राशि बरामद की जा सके।
उन्होंने कहा कि जि़ला पुलिस श्री मुक्तसर साहिब के संज्ञान में आया है कि हैरोइन की कम उपलब्धता के कारण नशा-तस्कर पताशा (चीनी की बनी रिवायती मिठाई), वॉशिंग सोडा, नदीन-नाशक, और जड़ी-बूटियाँ (तरल और पाउडर) को मिलाकर और फिर सरफैकटैंट का प्रयोग करके नकली हैरोइन तैयार करके वह नकली हैरोइन (सफ़ेद) गरीब लोगों को प्लास्टिक फ्वाइल में डालकर बेच रहे हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि पंजाब पुलिस ने नशों की सप्लाई चेन को तोडऩे में कामयाबी हासिल की है।
जि़क्रयोग्य है कि डीजीपी ने सीपीज़/एसएसपीज़ को ज़मीनी स्तर पर लोगों के साथ जुडऩे और उनको नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए नए प्रयास आरंभ करने के लिए भी कहा है।

0 Comments