Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन में 75 कवियों ने भाग लिया

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चण्डीगढ़ 

आजादी के अमृत महोत्सव के अनेकों कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित हो रहे हैं। उसी श्रंखला में राष्ट्रीय कवि संगम, चण्डीगढ़ प्रांत द्वारा अमृत महोत्सव कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर-17, चंडीगढ़ स्थित टी.एस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेर के सहयोग से उनके सभागार में सम्पन्न हुआ।

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)   संगम की प्रांत अध्यक्षा श्रीमती संतोष गर्ग एवं महासचिव अनिल शर्मा 'चिंतक' ने ट्राईसिटी चंडीगढ़ में 75वीं वर्षगाँठ को अनोखे ढंग से संयोजित किया। राष्ट्रीय कवि संगम के बैनर तले 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 कवियों द्वारा काव्य पाठ हुआ और 75 कवियों को 'अमृत महोत्सव सम्मान -2022' से सम्मानित किया गया। ऐसा चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला में पहली बार हुआ। ट्राइसिटी के जाने-माने समाजसेवी साहित्य प्रेमी आनंद गुप्ता इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे और उन्होंने संस्था के ट्रस्टी विनोद बंसल के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।(SUBHEAD)

मोहाली जिलाध्यक्ष रंजन मगोत्रा एवं महासचिव नीलम नारंग, सदस्य नेहा नूपुर, विमला गुगलानी व गणेश दत्त बजाज, रजनी पाठक रचनाकारों का व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा। लाइब्रेरी इंचार्ज नीलम बंसल, लाइब्रेरियन नीज़ा सिंह ने सभी कवियों का स्वागत किया। संस्था के संरक्षक रमेश मित्तल, प्रभारी सुरेंद्र सिंगला, ट्रस्टी अमिताभ रूँगटा एवं सुखपाल सिंह इंस्पेक्टर इंचार्ज, मनसा देवी एवं अन्य अनेकों समाज सेवी हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत करके अमृत महोत्सव को मनाया। 

उपरोक्त वर्णित कवियों के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश से यश कंसल, चण्डीगढ से प्रो. अलका काँसरा, बलवंत सिंह तक्षक विनोद कश्यप, राशि श्रीवास्तव, रजनी पाठक, डॉ. अनीश गर्ग, बिजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सुनील बहल, डॉ. सुनयना बंसल, अंजू गुप्ता, जसपाल सिंह, संगीता शर्मा कुंद्रा, रजनी बजाज, मनोरमा श्रीवास्तव, सोमेश गुप्त, डेज़ी बेदी जुनेजा, डॉ. सुरजीत धीर, करन सहर, शायर भट्टी, डॉ. प्रज्ञा शारदा, रेणु अब्बी, संतोष सोनी, बिमला गुगलानी, सुभाष भास्कर, दर्शन कुमार वसन, रेणुका चुघ मिढ्ढा, धीरजा शर्मा, संदीप कुमार, अंजू गुप्ता, कंचन भल्ला, मोहाली से नेहा नूपुर, अरूणा डोगरा शर्मा, , परमिंदर सोनी, आर. के. भगत, सुधा जैन, बाबू राम दीवाना, श्रद्धांजलि कर, सन्नी सागर, पंचकूला से सुरेखा यादव, सुरेंद्र सिंगला, सत्यजीत शर्मा, मंजू बिसला, राजवीर सिंह, सुनीता सिंह, गरिमा गर्ग, संगीता पुखराज, पुष्पा हंस, सुनीता गर्ग, सुनीता नैन, प्रो. सुदेश नूर, गौरव शर्मा, डॉ. जतिन्दर पाल वर्मा, कंवल बिन्दुसार, संगीता राय एवं आरती 'प्रिय', रोहतक से हिम्मत सिंह, अम्बाला से माधुरी शर्मा, कैथल से मधु गोयल आदि को मिलाकर 75 से अधिक कवियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से अमृत महोत्सव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।