Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
राष्ट्रीय Trending

8 एनसीसी ग्रुपों में चंडीगढ़ एनसीसी ग्रुप को पहले स्थान पर पुरस्कृत किया गया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ ने प्रशिक्षण वर्ष 2023-2024 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रादेशिक एनसीसी निदेशालय के अंतर्गत आठ में एनसीसी ग्रुपों में से पहला स्थान हासिल किया है। इन राज्यों से 60 एनसीसी कैडेटों वाली आठ टीमों ने अपने संबंधित एनसीसी कार्यालयों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने एनसीसी अकादमी रोपड़ में आयोजित एक समारोह में मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ से चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की।
इस अवसर पर, मेजर जनरल मोखा ने कैडेटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और बताया कि विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेटों की कच्ची प्रतिभा की पहचान की जाती है। एनसीसी और इन कैडेट्स को विभिन्न माध्यमों से आगे प्रशिक्षित और तैयार किया जाता है, विभिन्न एनसीसी समूहों के बीच निदेशालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विजेताओं को अपने संबोधन के दौरान ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने कैडेटों को जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देते करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।