Monday, 22 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
हिमाचल Trending

सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकालेंगे

Read in:Hindi

(MOREPIC1) धर्मशाला (विजयेन्दर शर्मा ) 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकालेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है, साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है।(SUBHEAD)

सुक्खू के अनुसार हर वर्ष प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 वर्षों से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है, जिससे युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।