Saturday, 11 July 2026
Breaking News
पीर मुच्छल्ला में एल'मोरा ज्वेलर्स ने खोला का आधुनिक शोरूम  भारतीय जीवन बीमा निगम की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता 15 जुलाई से पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत
चर्चा Trending

पंचकुला में विशाल साईं भजन संध्या, हजारों श्रद्धालुओं ने लगवाई हाजिरी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) आरके शर्मा /पंचकुला

सेक्टर 6 मार्किट एसोसिएशन ने सेक्टर 6 की मार्किट में 7वीं विशाल सांई भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें सुप्रसिद्ध सूफी गायक हमसर हयात निजामी नेे बाबा के भजनों की बरसात की।

एसोसिएशन के प्रधान राजेश ढांडा जी ने बताया कि दिल्ली के मशहूर पेंटर अचल ने भजन संध्या के दौरान बाबा जी की लाइव पेंटिंग बनाई जिसे ड्रॉ द्वारा निकाला गया। रेनबो क्लब की प्रधान पूनम सहगल ने बताया कि भक्तों द्वारा ज्योति प्रचंड के बाद भजन संध्या के दौरान छप्पन भोग लगाया गया।(SUBHEAD)

क्रिस्टल का बना दरबार आकर्षण का केंद्र रहा भजन संध्या के दौरान सभी भक्तों को शिर्डी से लाई गई कष्ट निवारण विभूति एवं प्रशाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने माथा टेका फूलों की बरसात की गई हमसर हयात निजामी जी द्वारा गाए भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर शहर की कई सामाजिक संस्थाएं एवं कई गणमान्य लोगों ने बाबा जी के दरबार में आकर माथा टेका। इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के स्पीकर श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ ही जाने माने एंकर हरीश शर्मा जी ने मंच संचालन किया।

किन्नर समाज के महंत रवीना जी एवम मानद महासचिव हरियाणा बाल कल्याण परिषद रंजीता मेहता जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। राजेश ढांडा ने बताया की यह साईं संध्या रेनबो लेडीज क्लब पंचकुला, योगेश गुप्ता, मित्तल परिवार, रोलिंग्स लाइफ साइंस, काशी राम बंसल एवं कई सहयोग कर्ता के सहयोग से करवाई गई।