Sunday, 19 April 2026
Breaking News
महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की
पंजाब Trending

चलती बस में लगी आग, 15 मिनट में जल कर सवाह, बठिंडा से लुधियाना जा रही थी बस, बस में सवार सभी 42 सवारियां सुरक्षित उतरे

Read in:Hindi

अखिलेश बंसल, बरनाला

शुक्रवार की बठिंडा से लुधियाना जा रही निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस को बरनाला पहुंचते ही आग लग गई, इससे पहले कि आग भयानक हो जाती बस में सवार सभी यात्री उनके समान समेत सुरक्षित उतार लिए गए। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद यातायात व्यवस्थित हो सका।

शार्ट सर्किट से हुआ हादसाः एम.एच. ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस (नंबर पीबी 19 एम 2707) जो कि बठिंडा से लुधियाना जा रही थी, जिसमें बस चालक और परिचालक के अलावा 42 पैसेंजर सवार थे। बरनाला के तर्कशील चौक के पास पहुंचते ही बस में शार्ट-सर्किट हो गया, चलती बस में जैसे ही स्पार्क हुआ, कंडक्टर द्वारा आवाज लगाने पर बस चालक ने बस को तुरंत रोक दिया। सवारियों को अपने अपने सामान सहित बस से नीचे उतरने को बोला गया। काफी सवारियों को बस चालक ने अपनी चालक विंडो से नीचे उतारा। सभी यात्रियों के नीचे उतरते ही आग ने एकदम भयानक रूप ले लिया। बस कंडक्टर जगजीवन ने बस के मालिक और फायर ब्रिगेड को फोन किया, इससे पहले कि बस का मालिक घटनास्थल पर पहुंचता उससे पहले दमकल विभाग की पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी सिटी सतबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने यातायात को व्यवस्थित किया।

सवाल छोड़ गई घटनाः

1. हालांकि निजी बस कंपनियां अपनी संपत्ति को हर तरफ से सुरक्षित रखने के लिए पूरी कोशिश करती हैं, फिर बस में शार्ट सर्किट कैसे हुआ।

2. बस में अग्निशमक यंत्र क्यूं नहीं रखे गए थे और शार्ट सर्किट को रोकन् का मेन स्विच बस चालक के पास क्यूं नहीं था।

3. यदि चलती बस में पैसेंजरों/चालक/परिचालक के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती तो क्या बस मालिक द्वारा पैसेंजरों का बीमा करवाया जाता है या नहीं।