Friday, 17 April 2026
Breaking News
हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
मनोरंजन Trending

गायिका निशी सिंह और कंपोजर गुरमीत सिंह का नया गाना सोनेया-मनमोनेया चंद घंटों में ही हुआ वायरल

Read in:Hindi

दर्द कितना है गाकर निशी सिंह और लौंग-इलाची गाने को संगीतबद्ध कर कंपोजर गुरमीत सिंह मचा चुके हैं धूम

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : दर्द कितना है फेम सिंगर निशी सिंह के नए हिंदी-पंजाबी मिक्स गाने 'सोनेया-मनमोनेया' ने रिलीज होने के चंद घंटों में ही खूब वायरल होकर धूम मचा दी है। लौंग इलाची फेम म्यूज़िक डायरेक्टर गुरमीत सिंह इस गाने के कम्पोज़र हैं तथा गाने को लिरिक्स हरमनजीत ने दिए हैं जबकि यशराज स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग हुई है।

गाने का डायरेक्शन सुनील अग्रवाल और वीडियोग्रॉफी आदेश शर्मा के द्वारा की गई है। गाने के प्रोड्यूसर रवि सरीन हैं तथा मान्या सिंह और ओवैश अहमद पर इस गाने को फिल्माया गया है। टी-सीरीज की कॉपीराइट से रिलीज ये गाना चंद ही घंटों में वायरल हो गया और धमाल मचा रहा है। निशी सिंह की आवाज में गाने के बोल जितने सुरीले हैं, इसका म्यूजिक भी उतना ही लाजवाब है। इससे पहले निशी सिंह का पंजाबी गाना “सोनी कुड़ी” ने धमाल मचाया था। टी-सीरीज बैनर में इस गाने ने सफलता के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। वहीं निशि सिंह के एल्बम 'दर्द कितना है' में लोकप्रिय अभिनेता मनीष पॉल थे। इस एल्बम ने भी धमाल मचा कर रखा है।

निशी सिंह की सुरीली आवाज ने इस गाने को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया। यह गाना भी टी-सीरीज की ओर से रिलीज किया गया था और कई लोकप्रिय संगीत चैनलों पर चलाया गया था। अब तक निशि सिंह के कई एल्बम टी-सीरीज पर रिलीज हो चुके हैं जिसमें दर्द कितना है, तुम्हे पाकर तथा और भी कई पंजाबी गाने। दर्द कितना एक मिलियन से अधिक बार देखा गया है, और इसमे लोकप्रिय चेहरा मनीष पॉल ने अभिनय किया था। नया गाना सोनेया मनमोनेया, टी-सीरीज अपना पंजाब पर रिलीज हुआ है।