Friday, 02 October 2026
Breaking News
पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन
मनोरंजन Trending

मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप कालका ने किया संगीतमय कार्यक्रम जशन-ए-गीत का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) दीपक सिंह/ चंडीगढ़

टैगोर थिएटर मे सदाबहार सिंगर लता मंगेशकर, आशा भोंसले, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी व मुकेश इत्यादि के नई पुरानी हिंदी फ़िल्म के गीत गाकर उन्हें न केवल याद किया बल्कि एक संगीतमय श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर वेद बागड़ी जबकि आयोजकों में वेद सुषमा रावल और कुणाल बागड़ी थे।

मंच का संचालन बेहद सधे हुए तरीके से बबीता शर्मा ने किया, साथ ही वरिष्ठ सदस्य अनिल थापर और चीफ गेस्ट के तौर पर पी. एस. गुप्ता डॉक्टर आर.आर. फुलिया व कंवल बिंदुसार जबकि गेस्ट ऑफ ओनर डीएस चीमा, राजकुमार, सुनील चावला, डॉ भावना मौजूद रहे।

इस संगीतमय कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मशहूर क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, यादगारे रफी सोसाइटी के बी.डी. शर्मा और चंडीगढ़ के मशहूर संगीतकार संतोष कटारिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ रंगमंच और कला के क्षेत्र में इन तीनों का विशेष योगदान है। चंडीगढ़ में संगीत के क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में इनमें से कोई ना कोई व्यक्ति लगभग हर एक कार्यक्रम में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होता है। मौके पर क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें पुराने गीत संगीत के कार्यक्रम में आनंद महसूस होता है और वह अपना जुड़ाव हिंदी फिल्मों के और उनके संगीत के प्रति हमेशा से महसूस करते आए हैं और उसी के साथ जी भी रहें है।