Friday, 10 July 2026
Breaking News
पूर्व राज्यपाल के बरनाला निवास पर हुई पंजाबी फिल्म "सतलुज" की स्क्रीनिंग श्री महावीर मन्दिर मुनि सभा ने गुलाब चंद कटारिया को श्री 108 मुनि गौरवानन्द गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्य बरसी समारोह का निमंत्रण दिया हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट एकेडमी ने अपने 2 लीग मैच आसानी से जीते ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी अयोध्या चढ़ावा चोरी से आस्था को गहरी ठेस, मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: नरेश चौहान रावण बनाम बादशाह अकबर चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास प्रचार सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा
चंडीगढ़ Trending

जय केदार व हर-हर महादेव के जयकारों के बीच श्री केदारनाथ धाम के लिए राशन लदे 4 ट्रक रवाना

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा इस वर्ष भी केदारनाथ धाम के लिए राशन के कई ट्रक रवाना किए गए जिनको पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर शिव मंदिर बुडैल में जोशीले श्रद्धालुओं ने जय केदार व हर-हर महादेव के जयकारों से आकाश गुंजायमान कर दिया। सेवा दल के प्रधान गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा की कृपा से उन्होंने पिछले वर्ष भी श्री केदारधाम में भंडारा लगाया था जो कि लगभग एक महीने तक चला था। इस बार भी 1 महीने तक केदारनाथ धाम में लगातार भंडारा लगा रहे हैं।

सेवादल का प्रयास है कि किसी भी बाबा के भक्त को कोई परेशानी ना हो इसी भावना से हम अपने 120 सेवादारों के साथ केदारनाथ जा रहे हैं। जिनमें माता बहनों की सेवा के लिए 48 लड़कियां भी शामिल हैं। सेवादल का प्रयास है कि ओम महादेव कांवड़ सेवादल शहर में धर्म का काम बढ़-चढ़ कर रही है।

(SUBHEAD)संस्था द्वारा कई वर्षों से शहर में महाशिवपुराण की कथा और गरीब कन्याओं का विवाह आदि के कार्यक्रम करवाए जाते हैं। सेवा दल ने शहर में कई जगह पीने के पानी की व्यवस्था करवाई है व युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं और सनातन धर्म को जोड़कर रखा जाए यही ओम महादेव कवर सेवा दल का प्रयास है।

ट्रकों की रवानगी से पहले लड़कियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया जिसमें दिखाया गया कि केदारनाथ की यात्रा करने वाले किसी भी यात्री को किसी भी प्रकार की दिक्कतो का सामना न करना पड़े सेवादार हर किसी की सहायता हेतु तैयार है।

सेवा दल का एक प्रयास यह भी है कि जो युवक युवतियों ज्यादातर फोन में लग रहते थे आज वह सेवा दल में भाग लेकर मानव सेवा में लगे हैं। इस मौके पर सेवादल के सदस्य नवीन सोनु गर्ग, अशोक, मुनीष, मोहित, मोनू गर्ग, रिंकू जैन, अभिषेक, पूनम कोठारी, नरेश गर्ग, भूषण गुलाटी, मनोहर, पुनीत व अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद थे।