Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन
चंडीगढ़ Trending

पत्रकार संपूर्ण स्वास्थ्य के लिये लगातार योग करें : आचार्य बलविंदर

Read in:Hindi

मीडियाकर्मियों के लिए योग शिविर शुरू

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़ : योग के जरिये व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक उत्थान में मदद मिलती है। जिन कठिन परिस्थितियों में पत्रकार काम करते हैं, उसका मुकाबला योगिक जीवन के जरिये ही गुणात्मक ढंग से किया जा सकता है। ये कहना था चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नलिन आचार्य का।

आचार्य क्लब के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के लिये आयोजित तीन सप्ताह के प्रातः कालीन योग प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि क्लब के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए प्रात: छह से सात बजे तक योग के विभिन्न यौगिक अभ्यास, योगिक व्यायाम, आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण, क्लब परिसर सेक्टर 27 में दिया जा रहा है।

इस दौरान शिविर में प्रशिक्षण देने वाले योगाचार्य आचार्य बलविंदर ने कहा है कि मीडियाकर्मी जटिल परिस्थितियों के दौरान अपना काम करते हैं। हालिया आम चुनाव के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण स्थितियों में खबरों का दायित्व निभाया है। ऐसे में जरूरी है कि वे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिये वे लगातार योग करें। इससे उनकी स्मरण शक्ति का भी संवर्धन होगा।इस मौके पर उपस्थिति प्रेस क्लब के पदाधिकारी अजय जालंधरी ने बताया कि योग का यह व्यावहारिक प्रशिक्षण शिविर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा।

इस दौरान योग विशेषज्ञ पत्रकार अरुण नैथानी भी मौजूद रहे।

0 Comments