Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
खेल Trending

7वीं चण्डीगढ़ स्टेट गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 10 नवंबर से

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़

श्रीमती सकिंद्रा देवी मेमोरियल की तीसरी एवं 7वीं चण्डीगढ़ स्टेट गदा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 10 नवंबर को सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7 बी चंडीगढ़ में आयोजित होगी। यह चैंपियनशिप गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जाएगी।

यह एसोसिएशन गदा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नीति आयोग और एमएसएमई, भारत सरकार से रजिस्टर्ड भी है। एसोसिएशन के संस्थापक चितेंद्र ने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए 9815689988, और 9855574314 पर संपर्क कर सकते हैं।

डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि सकिंद्रा देवी उच्च विचारों वाली महिला थीं। शिक्षा के प्रचार- प्रसार में उसकी अगाध श्रद्धा थी। वह ज्ञान को व्यक्ति विशेष तक ही सीमित रखने की पक्षधर नहीं थी। वह समग्र समाज तक इसकी पहुंच को देखना चाहती थीं। ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन करते हुए उसने गांव के बच्चों और महिलाओं को अपना ज्ञान बांटा।

वह शिक्षण संस्थाओं और शिक्षकों का बहुत सम्मान करती थीं। वह जीवनभर सत्य की राह पर चली और दूसरों पर दूसरों को भी इस पर चलने के लिए प्रेरित करती रहीं। उसने अपने जीवन में खेलों को भी बढ़ावा दिया। उनका मानना था कि खेलें व्यक्ति को अनुशासन, सहनशीलता, मर्यादा और धैर्य में रहना सिखाती है। यही व्यक्ति को नशों से बचा सकती हैं।