Friday, 04 September 2026
Breaking News
इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन
खेल Trending

सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकुला ने जीत हासिल की

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला, चंडीगढ़ में आज खेले गए तीसरे स्वर्गीय आर.पी सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सी. एल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकुला ने सी डब्ल्यू एन क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला को 55 रनों से हराया सीएल चैंप्स सीए, पंचकुला के इरेश अग्रवाल (4 विकेट) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकुला ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। अयान भाटिया ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, दक्ष नैन ने 30 रन बनाए। जबकि समर्थ ने 18 रन बनाये. गेंदबाजी में सीडब्ल्यूएन अकादमी की ओर से गेंदबाज आष्ठा ने 2 विकेट लिए, जबकि दृष्टि मोहम्मद अतीब और रुद्रांश ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला ने 18 ओवर में 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। युवराज सिंह ने केवल 36 रन बनाए। सीएल चैंप्स सीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए, पंचकुला के गेंदबाज इरेश अग्रवाल ने 4 विकेट, पारनिक कंबोज ने 3 विकेट, युद्धवीर सिंह ने 2 विकेट और दक्ष नैन ने 1 विकेट लिया।

तीसरे स्वर्गीय आर.पी सिंह अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के  दोनों सेमीफाइनल मैच 10 जनवरी को बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड कैंबवाला में खेले जाएंगे पहला सेमीफाइनल मैच हॉक्स क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ और देवांश शर्मा क्रिकेट अकादमी, चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।ज़बकी दूसरा सेमीफाइनल मैच सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकुला और सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पीरमुछल्ला के बीच खेला जाएगा और फाइनल मैच 14 जनवरी को खेला जाएगा।

आयोजकों की तरफ से फाइनल मैच की विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ शानदार ट्रॉफियां भी दी जाएंगी आयोजकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक , सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिए जाएंगे।