Sunday, 16 August 2026
Breaking News
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर" सीमा पर भारत-पाक विभाजन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये : लीला धर शर्मा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस राजकीय वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस "ज़रा याद इन्हें भी कर लो": बघाट का प्रजामंडल आंदोलन भागवत किसी ने बनाया नहीं, भगवान ने अपनी शक्ति से ब्रह्मा के हृदय में इसे प्रकट किया : आचार्य श्री विवेक जोशी जी महाराज स्वतंत्रता सेनानी मनीराम गोयत: आजाद हिंद फौज के जांबाज सिपाही, जिन्होंने देश की आजादी के लिए झेली काला पानी तक की यातनाएं ​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
हिमाचल Trending

पांगी में 4 गांव के लोगों ने रथयात्रा के साथ पुर्थी में मनाया बाहरालू जातर मेला

Read in:Hindi

चंबा (पांगी):

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव के 12वें दिन चार प्रज्जामंडलों ने बाहरालू मेले का आयोजन किया । यह मेला पुर्थी पंचायत में मनाया जाता है। जिसमें रेई, पुर्थी, शौर और थांदल की प्रजामंडल भाग लेते है। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों के उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने मिलकर पुर्थी में बाहरालू मेला मनाया।

चारों प्रजामंडल के लोग 12 दिन के बाद एक-दूसरे के साथ मिलकर इस मेले का आयोजन करते है। लोगों की मान्यता है कि इन चार गांव के लोग 12 दिनों तक एक दूसरे के गांव में नहीं जाते है। और 12 दिनों बात बारहालू मेले के दिन सभी के साथ मिलकर जुकारू पर्व के नाम पर बाहरालू मेले का आयोजन करते है। इस अवसर पर एक दूसरे के गले लगकर खुशी मनाते है।

(SUBHEAD)इस मेले के दिन रेई और शौर से रथ यात्रा निकाली गई। जोकि पुर्थी गांव में एकत्रित होती है। रथ यात्रा के साथ जहां माता के गूर शामिल रहते हैं तो वहीं भारी संख्या में स्थानीय लोग भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हैं। सोमवार को तड़के 6:00 बजे मलासनी माता मंदिर में थांदल और पुर्थी के लोग लकड़ी से बनी कुकड़ी की सजावट करने में जुट जाते है और सुबह 9:00 बजे कुकड़ी को आभूषण पहनाकर रथ यात्रा के लिए तैयार करते है। जिस घर की छत पर मेला मनाया जाता है वहां 24 घंटे दीया जलाकर बलिदानो राजा की पूजा की जाती है।

मेले के खत्म होने के अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह कुकड़ी को मेले स्थल से वापस लाया जाएगा। परंपरा के मुताबिक कुकड़ी के गहने उतारने से पहले बलि दी जाती थी लेकिन बलि प्रथा बंद होने के बाद अब नारियल चढ़ाया जाता है।