Sunday, 06 September 2026
Breaking News
संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन 
हिमाचल Trending

क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है?

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

दो दिन पूर्व कुमारहट्टी में घटी एक दुर्घटना के बाद, जिसमें एक अवारा सांड ने एक व्यक्ति की जान ले ली थी, उस सांड को पकड़ के बद्दी की गौ शाला में भेज दिया गया है। बहुत सही कदम उठाया है। प्रशासन के इस कदम से यह भी साबित हो गया कि अगर वह चाहे तो ऐसे अवारा पशुओं को उनके लिए सुरक्षित ठिकानो पर भेजा जा सकता है। लेकिन फिर भी वह किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों करता है?

इसी तरह धर्मपुर में भी अवारा पशुओं से परेशानी है। मगर अभी तक किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा। यहां भी दो तीन सांड बाज़ार में घूमे रहते हैं। कई बार वे आपस में लड़ कर सड़क पर हंगामा भी कर देते हैं। पर गनीमत है कि कोई इंसान उनका शिकार नहीं बना। तो क्या यह ज़रूरी है कि इन अवारा पशुओं को तभी गौ शाला भेजा जाए जब ये किसी न किसी इंसान की ज़िंदगी छिन लें?मेरे विचार से प्रशासन को चाहिए कि वो इन सांडों को भी पकड़ कर गौ शाला में भेज दे। वह किसी इंसान की ज़िंदगी खत्म होने का इंतज़ार न करे।