Monday, 07 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
पंजाब Trending

वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी पर हमला: 3 के खिलाफ मामला , दो को जेल भेजा, संदिग्ध की तलाश में छापेमारी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) डेराबस्सी/ पिंकी सैनी

मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास वन विभाग कार्यालय में ड्यूटी के दौरान ब्लॉक अधिकारी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ सिंदर पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव महमदपुर, नवजिंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी महमदपुर और जग्गी निवासी अमलाला के रूप में हुई है। इनमें से पुलिस ने नवजिंदर सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल के बयान दर्ज कर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी गुरदीप राम ने दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोग अपने निजी वाहन वन कार्यालय में पार्क करते हैं। कुछ निजी बस चालक अपनी बसें कार्यालय गेट के सामने सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। इस पर उन्होंने निजी बस चालक से वाहन को किनारे करने को कहा, जिस पर चालक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
तस्वीर – ब्लॉक अधिकारी पर हमला करने वाला आरोपी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।