Sunday, 02 August 2026
Breaking News
पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण
चंडीगढ़ Trending

जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई

Read in:Hindi

दीपक सिंह जीरकपुर

जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर, प्रिंसिपल दर्शन देवी, पंडित बलवान भारद्वाज के अलावा तथास्तु कोर कमेटी के मेंबर दविंदर कौर संधू, हंसराज शर्मा, डॉक्टर राजेश भारद्वाज और जितेंद्र सिंह इत्यादि के अतिरिक्त स्कूल की कोऑर्डिनेटर मंजू अनेजा तथा स्कूल का सारा स्टाफ व स्कूल के सारे बच्चे शामिल थे.

इस मौके पर पंडित बलवान भारद्वाज द्वारा हवन किया गया और पूजा आरती की गई जिसमें डॉक्टर सरबजीत कौर ने आहुति देकर और सब लोगों ने हवन में आहुति देकर अपना योगदान दिया, इस मौके पर भावभीनी आवाज़ मे डॉक्टर सरबजीत ने कहा कि आज हमारे गुरु जी को समाधि दी गई थी हालांकि इस घटना को दो वर्ष हो गये है लेकिन ऐसे लगता है कि जैसे कल ही की बात है.

यकीनी रूप से वो शारीरिक तौर पे वह हमारे बीच नहीं है लेकिन आध्यत्मिक तौर पे हमारे अंदर अभी तक मौजूद हैं, उनकी बातें हमारे दिल में जब तक हम जिंदा रहेंगे, हमारे अंदर रहेगीl इस मौके पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बलवान पंडित जी द्वारा आए हुए लोगों और हमारे स्कूल के बच्चों को आशीर्वाद मिला. हमारी भगवान से यही प्रार्थना है कि जगतगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज का साया हम पर हमेशा बना रहेl