Sunday, 06 September 2026
Breaking News
पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन
हरियाणा Trending

अग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग

Read in:Hindi

(MOREPIC1)अखिलेश बंसल/ अग्रोहा :

महाभारत कालीन इतिहास को संजोए भगवान अग्रसेन जी की राजधानी अग्रोहा (हिसार) में स्थित ऐतिहासिक प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार के सहयोग से तीव्र गति से जारी है। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग जी ने खुदाई स्थल और पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

(SUBHEAD)श्री गर्ग ने मौके पर मौजूद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों व स्टाफ से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा खुदाई में प्राप्त हो रहे प्राचीन ऐतिहासिक अवशेषों को स्वयं छूकर महसूस किया। उन्होंने इसे अग्रवाल समाज की गौरवशाली विरासत बताया और इस प्रयास को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने सरकार और पुरातत्व विभाग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह खुदाई न केवल अग्रसेन जी के इतिहास को उजागर करेगी, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

श्री गर्ग ने कहा यह खुदाई न सिर्फ इतिहास से जुड़ाव का माध्यम है, बल्कि समाज की सांस्कृतिक जड़ों को पुनर्जीवित करने की प्रेरणा भी है।