Saturday, 22 August 2026
Breaking News
देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन...
हरियाणा Trending

बच्चों ने दिखाई दमदार दौड़, पंचकूला में हुआ ‘किड्स मैराथन 2025’ का आयोजन

Read in:Hindi

पंचकूला, : पंचकूला के यवनीका गार्डन, सेक्टर 5 में रविवार सुबह ‘किड्स मैराथन 2025’ का आयोजन हुआ। सुबह 5:30 बजे से शुरू होकर यह कार्यक्रम 8 बजे तक चला। मैराथन का आयोजन ज़ेनिथ रूट्स चैरिटेबल ट्रस्ट फाउंडर नेहा अग्रवाल ओर शालू अग्रवाल ने वर्ड्स एन नंबर्स ब्य मालविका के सहयोग से किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस साल की थीम थी “आज पसीना बहाओ, कल चमको”, जिसे बच्चों और उनके माता-पिता ने खूब सराहा। बच्चों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ में भाग लिया। आयोजन की अगुवाई ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने की।

(SUBHEAD)मैराथन की शुरुआत प्रेरणादायक व्यक्तित्व आदर्श माथुर और रेनू माथुर ने हरी झंडी दिखाकर की। दौड़ यवनीका गार्डन के बाहरी रिंग रोड के चारों ओर आयोजित की गई। दौड़ से पहले सभी बच्चों ने फिटनेस कोच गगन के साथ वार्मअप किया, जिससे उन्हें दौड़ के लिए ऊर्जा और उत्साह मिला।

दौड़ के बाद सभी प्रतिभागियों को पोषणयुक्त भोजन दिया गया, जिसे लोकल क्लाउड किचन की संचालिका विदि ने तैयार किया था। सभी बच्चों को सहभागिता के लिए मेडल भी दिए गए, जिससे उनका मनोबल और उत्साह और बढ़ा।

इस मैराथन की खास बात यह रही कि सेक्टर 12A स्थित बाल सदन की बच्चियों ने भी दौड़ में भाग लिया। उनकी पूरी भागीदारी ज़ेनिथ रूट्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित की गई थी and numbers n words by Malvika जिससे यह साबित हुआ कि यह सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि एक सामाजिक मिशन था।

इस आयोजन से जो भी धन एकत्र हुआ, वह बाल सदन और मेशान फाउंडेशन को दान किया जाएगा। ये दोनों संस्थाएं बच्चों के कल्याण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।

'किड्स मैराथन 2025' ने यह दिखा दिया कि बच्चे सिर्फ देश का भविष्य नहीं हैं, बल्कि वे आज भी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह आयोजन बच्चों, अभिभावकों और समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आया है।