Thursday, 29 October 2026
Breaking News
हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद
चंडीगढ़ Trending

श्री हनुमंत धाम में धियां की स्पेशल लोहड़ी धूमधाम से मनाई

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़

श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में सोमवार नारी जागृति मंच के द्वारा धियां की स्पेशल लोहड़ी बहुत ही धूमधाम और अनुठे तरीके से मनाई गई । इस अवसर 50 से अधिक मौजूद सभी धियों ने लोकगीत गाए तथा खूब डांस और नृत्य किया।

इस अवसर पर प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि पिछले 22 सालों से श्री हनुमंत धाम में धियों की लोहड़ी मनाई जाती है जिससे समाज में जागरूकता आई है और हर घर में बेटी की लोहड़ी मनाई जाती है। हमारा प्रयास वूमेन एंपावरमेंट के ऊपर होता है जो कि हर वर्ष सफल होता है। बच्चों की लोहड़ी तो हर कोई मानता है लेकिन धियों की स्पेशल लोहड़ी श्री हनुमंत धाम में मनाई गई जिसे देखकर सभी धियों में अलग सा उल्लास और उत्साह था। सभी बेटियों को संस्था की ओर से लाल चुनरिया दी गई तथा उन्हें खूब सारे तोहफे दिए गए । इसका विशेष लक्ष्य था कि बच्चों को उनकी संस्कृति के साथ जोड़ना।

वहां मौजूद सभी बेटियों ने और संस्था के महिलाओं ने कहा कि हम अपने महावीर भाई के घर में आकर लोहड़ी का त्यौहार बड़े उमंग और बड़े उत्साह से बना रहे हैं और हर साल वीर हनुमान जी के घर यानी कि अपने भाई के घर आएंगे और लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाएंगे इस अवसर पर मौजूद इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, सुशीला, कृष्णा, उर्मिल, राज कालिया, कमलेश, कंचन, सुमन ठक्कर, बबली , गायत्री इत्यादि मौजूद थे।

0 Comments