Sunday, 19 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़ Trending

शास्त्री मार्किट चुनाव में करारी हार से आप पार्टी के जनाधार की पोल खुली : भीमसेन अग्रवाल

Read in:Hindi

10 दिन में दो बार प्रधान बने मुकेश गोयल

(MOREPIC2)  चण्डीगढ़ : आप पार्टी पार्षद दमनप्रीत सिंह, जो शास्त्री मार्किट के ही सदस्य हैं, ने 2021 में तत्कालीन भाजपाई मेयर रविकांत शर्मा को नगर निगम चुनावों में हरा कर सनसनी फैला दी थी, परंतु अब शास्त्री मार्किट के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में दमनप्रीत के पिता अरविंदर सिंह हैप्पी की करारी हार से आप पार्टी के जनाधार की पोल खुल गई है। ये कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल का।

उन्होंने कहा कि अब चण्डीगढ़ की जनता को भी आम आदमी पार्टी के असली चेहरे का पता लगने लग गया है। दिल्ली में इस पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं व जेलों में बंद हैं। भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि मेयर चुनाव व लोकसभा चुनावों से पूर्व आप पार्टी को लगे झटके से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि आज शास्त्री मार्किट, सेक्टर 22 के प्रधान पद के द्विवार्षिक चुनाव में हैप्पी के खिलाफ पूर्व भाजपाई मुकेश गोयल ने एकतरफा जीत हासिल की है। हालांकि मुकेश गोयल ने पिछले नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 22 से भाजपा से बागी होकर चुनाव लडा था, क्योंकि तत्कालीन भाजपा मुखिया अरुण सूद ने अपने चहेते जसमनप्रीत को टिकट दिला दी थी व जसमनप्रीत ने जीत भी हासिल की थी। इस मार्किट के चुनाव में संजय टंडन के ग्रुप ने मुकेश गोयल को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ था। 

(SUBHEAD)जीत के बाद मुकेश गोयल की भाजपा में वापसी की चर्चा भी हो रही है। इस बाबत नए पार्टी प्रधान जितेंद्र मल्होत्रा पर सबकी नजरें हैं।

गौरतलब है कि सितम्बर 2021 में हुए मार्किट के चुनाव में हैप्पी के भाई जसविंदर नागपाल, जो इससे पिछली टर्म में भी प्रधान रहे थे, ने मुकेश गोयल को कड़े मुकाबले में तीन वोटों से हराया था। उसके तीन महीने बाद हुए निगम चुनावों में जसविंदर नागपाल के भतीजे दमनप्रीत सिंह ने सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को हरा कर सबको चौंका दिया था। 

गोयल पहले सर्वसम्मति से प्रधान बने, और अब बाकायदा वोटों के बहुमत से एक समझौते के तहत मुकेश गोयल को लगभग दस दिन पूर्व एक वर्ष के लिए सर्वसम्मति से मार्किट का प्रधान चुना गया था, परन्तु बाद में दूसरे पक्ष ने उनके भाजपा परस्त होने पर आपत्ति जता दी, जिस पर मतदान कराना पड़ा।