Tuesday, 12 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ Trending

अरुण सूद पर भीड़ जुटाने के लिए पार्टी प्रधान के नाम का झूठा व गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

Read in:Hindi

महापौर और भाजपा प्रधान रहते हुए चंडीगढ़ियों का कोई काम करके दिखाया होता तो हटाए नहीं जाते अरूण सूद : जसपाल सिंह, सारे राजनीतिक करियर में यूज़ एंड थ्रो के सिद्धान्त पर चलते रहे,अहम पद पर रहते हुए सिर्फ चहेतों का ही भला किया 

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चंडीगढ 

भाजपा के स्थानीय व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व मीडिया प्रभारी जसपाल सिंह, जो आरटीआई कार्यकर्ता व समाजसेवक भी हैं, ने वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सूद द्वारा जनता की समस्याएं सुनने व सुलझाने के लिए दफ्तर खोलने पर करारा हमला बोला है।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा है कि महापौर और भाजपा प्रधान रहते हुए अरुण सूद ने स्थानीय जनता के काम करने-कराने की बजाए सिर्फ अपना और अपनों का भला करने में लगे रहे, जिस कारण आम जन में काफी रोष पैदा हो रहा था और आखिरकार उन्हें प्रधान पद से पार्टी हाईकमान को हटाना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सूद ने अपने कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी प्रधान के नाम का भी झूठा इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं किया।

जसपाल सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि अरूण सूद पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व भाजपा अध्यक्षों कमला शर्मा, यशपाल महाजन व संजय टंडन के साथ-साथ पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा आदि-आदि जैसे कद्दावर नेताओं को यूज़ एंड थ्रो की पॉलिसी अपनाते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने के बाद इन सभी को दरकिनार करके आगे बढ़ गए।

(SUBHEAD)इसके अलावा अपने चहेतों व करीबियों, जिनमें उनकी पत्नी के अलावा उमेश घई, महेंद्र कौर, डॉ. रमणीक बेदी, सतिंदर सिद्धू, संजय शर्मा, डॉ. अनीस गर्ग, हितेश पुरी व लक्ष्मीकांत तिवारी आदि शामिल हैं, पर पूरी मेहरबानियों की बरसात करते हुए विभिन्न पदों से नवाज कर उपकृत किया।

उन्होंने आगे कहा कि अरूण सूद के स्वार्थी स्वभाव के कारण ही संजय टंडन के 2016 के निगम चुनाव में 20/26 वाले स्कोर के बजाए 2021 में भाजपा का स्कोर 12/35 ही रह गया।

जसपाल सिंह ने कहा कि पहले तो निगम चुनावों में टिकटों को बांटने में सूद ने मनमर्जी की। पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद भी सूद ने मनमानियां जारी रखते हुए मनोनीत पार्षद चुनने में भी किसी की नहीं चलने दी।

उन्होने अरूण सूद को जनता दरबार में जाने से पहले चंडीगढ़ की जनता के समक्ष उनके लॉयंस कंपनी के साथ अपने भ्रष्टाचारी रिश्तों का खुलासा करने की चुनौती भी दी।