Friday, 16 October 2026
Breaking News
लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को
Religion Trending

सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल

चण्डीगढ़ : सावन माह के पवित्र अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में पूरे सावन माह के दौरान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खीर एवं मालपुआ का विशेष प्रसाद तैयार कर भक्तों में वितरित किया जाता है।

शिव मंदिर सेक्टर-39 डी, चंडीगढ़ अपनी धार्मिक आस्था और मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयं प्रकट हुआ था। इसी आस्था के कारण सावन माह में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने, पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचते हैं।

इस पावन अवसर पर शिव मंदिर सेक्टर-39 डी के प्रधान नरेश महाजन के साथ-साथ रविश मेहता परिवार, रोहतास रंगा, तरसेम शर्मा, किदार नाथ शर्मा, शक्ति स्वरूप, अनिल शर्मा, विशाल भारद्वाज एवं आशीष की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस धार्मिक आयोजन में हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ के प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर-41 ए के प्रधान एवं समाजसेवी पृथि सिंह प्रजापति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

0 Comments