Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

श्री साई धाम, से. 29 में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर भक्त गंगा जल से कराएँगे बाबा का जलाभिषेक

Read in:Hindi

भजन गायक पंकज राज करेंगे साईं बाबा का गुणगान

(MOREPIC1)  चण्डीगढ़:(आर.के.शर्मा )

से. 29 स्थित साई मंदिर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 13 जुलाई को विशेष तौर पर हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से साईं बाबा की प्रतिमा का साईं भक्त अपने हाथों से मंगल स्नान करवा कर जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमेटी के मुताबिक 13 जुलाई को प्रात:पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती होगी।

पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया जाएगा। तत्पश्चात् बाबा का अभिषेक व बाबा को भोग अर्पण किया जाएगा। बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की जाएगी। प्रातः आठ बजे साईं सच्चरित्र का पाठ आरंभ होगा जो सायं छह बजे संपन्न होगा।(SUBHEAD)

दोपहर 12 बजे बाबा की मध्यान्ह आरती के बाद सामूहिक भोज होगा।

साढ़े छह बजे सायं बाबा की धूप आरती व चाय प्रसाद आदि का लंगर बरताया जाएगा जबकि रात्रि साढ़े आठ बजे महाप्रसाद लंगर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांय सात बजे से साईं इच्छा तक भजन गायक पंकज राज साईं बाबा का गुणगान करेंगे।