Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
मनोरंजन Trending

फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्तूबर को होगी रिलीज, प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट पहुंचे चंडीगढ़

Read in:Hindi

अरशद वारसी और मेहर विज की 1971 में भारत की आत्म सम्मान के लिए संघर्ष, वफादारी और क्षति की एक शक्तिशाली गाथा पर आधारित है फिल्म बंदा सिंह चौधरी 

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

अरबाज खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म बंदा सिंह चौधरी के स्टार कास्ट अरबाज खान, मेहर विज, राहुल जैन (गायक), अभिषेक सक्सेना (निर्देशक) फिल्म की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ के सेविले बार लाउंज में पहुंचे।

इस फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद एक नई लड़ाई उभरी जिसने भारत के मूल ढांचे को ही खतरे में डाल दिया गया। कैसे पंजाब बढ़ते सांप्रदायिक तनाव का केंद्र बन गया, जहां हिंदू और सिख समुदाय हिंसा से बंट गए और परदे के पीछे छिपकर पाकिस्तान की आईएसआई ने कलह की आग को भड़काया गया।

(SUBHEAD)बंदा सिंह चौधरी फिल्म की कहानी राजनीतिक उथल-पुथल की कोई साधारण कहानी नहीं है, यह वफादारी और राष्ट्र की आत्मा की रक्षा की लड़ाई की एक हृदय विदारक गाथा है। फिल्म के ट्रेलर में अराजकता के बीच एकता की तलाश कर रहे खंडित समुदायों की कहानी उजागर होती है। शानदार अभिनय और मनोरंजक कथा के साथ, बंदा सिंह चौधरी फिल्म एक अविस्मरणीय अनुभव होने वाली है।

यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, जिसमें आपको एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी जो इतिहास से परे है, तथा भारत की एकता और राष्ट्र के हृदय के लिए लड़ने के अर्थ का सार प्रस्तुत करती है।

अरबाज खान प्रोडक्शन ने सीमलेस प्रोडक्शंस एलएलपी और अक्स मूवीज एंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से बंदा सिंह चौधरी फिल्म प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान और मनीष मिश्रा है।