Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

पंजाब को बड़ा तोहफा: 283 सेवाएं ऑनलाइन, डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त सार्टिफिकेट को मान्यता

Read in:Hindi

संजय मिश्रा/चंडीगढ़

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 283 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया एवं डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त सार्टिफिकेट को मान्यता दे दी है जिससे अब लोगों को किसी भी तरह के सर्टिफिकेट घर बैठे वॉट्सऐप और ईमेल पर मिल जाया करेंगे।

उन्हें इसका आवेदन करने के लिए अब सेवा केंद्र नही जाना होगा। अभी ऑनलाइन की यह सुविधा 283 सेवाओं पर की गई हैं। पहले लोगों को होलोग्राम और फिजिकल साइन कराने जरूरी होते थे। जिसे अब खत्म कर दिया है।

पंजाब के गवर्नेंस रिफॉर्म्स मिनिस्टर गुरमीत मीत हेयर ने चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक में इसका ऐलान किया। इसके बाद तत्काल ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सभी यूनिवर्सिटी, ऐंबैसी समेत कोई प्राइवेट या सरकारी संस्था में उसे वैलिड माना जाएगा।

इन सेवाओं में भी लाभ

इन सेवाओं में जाति, जन्म और मृत्यु, रिहायशी सर्टिफिकेट, बुढापा पेंशन, विवाह सर्टिफिकेट, आम्र्स लाइसेंस रीन्यू करना, जनरल जाति सर्टिफिकेट, भार मुक्त सर्टिफिकेट, पिछड़ा क्षेत्र सर्टिफिकेट समेत सभी सेवाओं में इनका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 93 सेवाओं के लिए अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके लिए सेवा केंद्र आने की भी ज़रूरत नहीं।

मीत हेयर ने बताया कि पहले लोगों को सर्टिफिकेट के लिए बार—बार चक्कर काटने पड़ते थे। हर बार सेवा केंद्र में जाकर होलोग्राम से सर्टिफिकेट पर साइन करवाना पड़ता था। अब उन्हें घर बैठे ही डिजिटल हस्ताक्षर के साथ सर्टिफिकेट मिल जाएगा। जिसकी वह आवश्यकतानुसार कॉपियां प्रिंट करवा सकते हैं।

निगरानी करने और फीडबैक लेने के निर्देश

मीत हेयर ने अधिकारियों को सेवा केन्द्रों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने साथ ही अधिकारियों को सेवा केन्द्रों की निरंतर निगरानी करने और लोगों का फीडबैक लेने के भी आदेश जारी किए। साथ ही डिजिटल हस्ताक्षर वाली सेवाओं के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार करने को भी कहा। 

मीटिंग में प्रशासन सुधार के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और डायरेक्टर गिरिश दियालन भी मौजूद थे.

0 Comments