Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट ने  महफिल-ए-म्यूजिक" संगीत कार्यक्रम का किया आयोजन आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति
राष्ट्रीय Trending

ब्र.कु. नवीना बहन के दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह का आयोजन

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर 

ब्रह्माकुमारीज शाखा चौगान सुंदर नगर में ब्र.कु. नवीना बहन का दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी नवीना बहन को विधिवत माता-पिता और सबंधी गणो की उपस्थिति में शिव परमात्मा के कार्य अर्थ समर्पित किया गया। यह एक अलौकिक रस्म है जिससे शिव साजन की सजनी के रूप में कन्या का विवाह किया जाता है। 

इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से ब्र.कु. कविता दीदी एवं ब्रह्मा कुमार खगेंद्र भाई, पंजाब जोन से ब्र.कु. लीला दीदी,ओ. आर.सी. दिल्ली से ब्र.कु. रूप लाल एवं ब्र.कु. विजय भाई, जोगिंदर नगर सेंटर से सावित्री दीदी, सरकाघाट सेवा केंद्र से निर्मला दीदी, कुल्लू से ब्र.कु. निमो दीदी, मंडी सर्कल संयोजक ब्र.कु. नरेंद्र भाई, मंडी सर्कल प्रभारी शीला दीदी एवं ब्रह्माकुमारीज सुंदर नगर इंचार्ज ब्र.कु. शिखा दीदी एवं हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर संजीव बोला, शिमला के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राजीव वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस भव्य दिव्य अलौकिक समर्पण समारोह में आये सभी विशेष मेहमानों ने ब्रह्माकुमारीज नवीना बहन को शुभकामनाएं देते हुए अलौकिक दिव्य जीवन की सफलता की कामना की। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें स्वागत नृत्य, कव्वाली ,पंजाबी गिद्दा, नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने हिस्सा लिया।

0 Comments