Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

भारत पाक सीमा पर मनाया गया बीएसएफ का स्थापना दिवस

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
देश की सुरक्षा में सबसे आगे रहने वाली सीमा सुरक्षा बल ने अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। फाजिल्का की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की सादकी चौकी पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के बाद बीएसएफ के पुराने सहयोगी व बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा, तेजवंत सिंह 'टीटा समाजसेवी सुरेंद्र मूलड़ी ने दर्शकों के साथ मिलकर बीएसएफ के कंपनी कमांडर जेके सिंह, उनके साथ नितिन डागर, अवधेश कुमार पांडे व बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा की व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। दर्शकों ने भारत माता की जय व बीएसएफ जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। मोर्चों में खड़े सीमा प्रहरियों पर भी पुष्प वर्षा की गई। लीलाधर शर्मा ने बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। अनेक दर्शकों ने इस मौके पर नाच कर बीएसएफ स्थापना दिवस की खुशी मनाई।

0 Comments