Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
चर्चा Trending

छल्ला मेरे साईं दा, नाम साईं दा…

Read in:Hindi

साईं भजन संध्या में गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने सूफियाना अंदाज में बांधा समां, साईं बाबा का स्वरूप स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, बाबा के स्वरूप का मंगल स्नान करवाया पुरुष भक्तों ने

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ 

शिरडी साईं समाज, चण्डीगढ़ द्वारा सेक्टर 29 स्थित साईं धाम मंदिर में साईं बाबा का 29वां स्वरूप स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मंदिर में बाबा का स्वरूप 29 वर्ष पूर्व 6 दिसम्बर 1995 को स्थापित किया गया था। मंदिर प्रबंधन ने इस दिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी की हुई थी।

(SUBHEAD)सुबह 5 बजे मंदिर खुलने से लेकर देर रात तक कार्यक्रम हुए। सुबह सबसे पहले बाबा की कांकड़ आरती हुई व उसके बाबा के स्वरूप का बाबा के पुरुष भक्तों द्वारा द्वारा मंगल स्नान करवाया गया जिसके लिए उन्होंने लम्बी लाइनों में में लग कर इंतज़ार किया। इसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता-भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बाबा का 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। इस बीच दोपहर को बाबा की मध्याह्न आरती व शाम को धूप आरती हुई।

इसके बाद प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कँवर ग्रेवाल बाबा ने छल्ला मेरे साईं दा, नाम साईं दा, तकड़ी नानक दी तेरा-तेरा तोले व मस्त बना देंगे बीबा आदि अपने अनूठे सूफियाना अंदाज में गाकर समां बाँध दिया। अंत में बाबा को भोग के बाद अटूट भंडारा बरताया गया। आज मंदिर परिसर को फूलों एवं लाइटों से सुसज्जित किया गया हुआ था।