Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का दायरा जि़ला और यूनिवर्सिटी स्तर तक बढ़ाने का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यभर में जि़ला और यूनिवर्सिटी स्तर पर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल की मेज़बानी करके इसके दायरे का विस्तार करने का ऐलान किया है।
यहाँ मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने हर साल इस प्रतिष्ठित समागम के प्रबंध के लिए प्रबंधक कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार नौजवानों को हथियारबंद सेनाओं की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने और फ़ौज में भर्ती होने की भावना पैदा करने के लिए जि़ला और यूनिवर्सिटी स्तर पर यह मेला करवाएगी। मान ने कहा कि नौजवानों में राष्ट्रवाद और देश भक्ति की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है, जिससे उनको हथियारबंद सेनाओं में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जा सके।
भारत को विश्व का सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र बनाने में हथियारबंद सेनाओं की अहम भूमिका की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में लोकतंत्र सफलतापूर्वक प्रफुल्लित हुआ है क्योंकि हथियारबंद बलों ने इसकी रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हथियारबंद सेनाओं ने देश की सरहदों की रक्षा करने के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को भी बरकरार रखा है। मान ने कहा कि इस कारण ही भारत आज दुनिया भर में सबसे सफल लोकतंत्र के तौर पर उभरा है।
पाकिस्तान की मिसाल देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां लोकतंत्र कभी भी कायम नहीं रहा क्योंकि फ़ौज ने इस पड़ोसी मुल्क में कई बार चुनी हुई सरकारों को भंग किया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारत में हथियारबंद बलों की सक्रिय भूमिका के कारण लोकतंत्र सफल रहा है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय फ़ौज के समर्पण, वचनबद्धता और देश भक्ति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय फ़ौज की बहादुरी की दुनिया भर में कोई भी मिसाल नहीं मिलती। मान ने कहा कि भारतीय हथियारबंद सेनाओं ने अपने हौसले और बहादुरी के साथ कई प्रेरणादायक इबारतें लिखी हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की सेवा में डाले बेमिसाल योगदान के लिए हर देश निवासी भारतीय हथियारबंद बलों का ऋणी है। उन्होंने कहा कि जब हममें से हर कोई अपने परिवारों के साथ आराम की नींद सो रहा होता है, तब हथियारबंद बल कड़ाके की ठंड और गर्मी के मौसम में हमारी सरहदों की रक्षा कर रहे होते हैं। भगवंत मान ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा और अमन-कानून की सुरक्षा के लिए अपनी जानें न्यौछावर करने वाले बहादुर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि के तौर पर राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों को दिए जाने वाले मानभत्ते को बढ़ा कर एक करोड़ रुपए किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से यह विनम्र सा प्रयास है। उन्होंने आगे कहा कि मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है।