Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

जनता और पुलिस के बीच संवाद पुल के सामान: एसएचओ

Read in:Hindi

फेस2न्यूज चंडीगढ़

रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन कैटिगरी 4 (मॉडर्न हाउसिंग कंपलेक्स) के प्रधान तलविंदर सिंह ने एसएचओ मनीमाजरा जसपाल सिंह के साथ मिलकर प्रेरणादायक ज्ञानवर्धक संवाद जनता और पुलिस के बीच स्थापित करने का प्रयास किया। एसचओ जसपाल सिंह का मानना है कि यह संवाद एक पुल के सामान है।

पूरे कार्यक्रम में जनता और पुलिस ने मिलकर बहुत सी समस्याओं का समाधान निकाला और बहुत से विषय पर खुलकर बातचीत की, जिससे जनता के बीच एक प्रसन्नता की लहर देखने को मिली।

एसएचओ जसपाल सिंह के किए गए कार्यों की सराहना खुल कर की गई। एसएचओ ने भी तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करते हुए भरोसा दिलाया कि वह आगे भी जनता की भलाई के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करते रहेंगे।

सामाजिक कल्याण हेतु प्रधान तलविंदर सिंह और और उनकी टीम को एसएचओसाहब ने भविष्य में कई बड़े आयोजन करने और जनता को जागरूक बनाने पर भी बड़ी गंभीरता के साथ विचार किया। अंत में प्रधान तलविंदर सिंह, उपप्रधान मनोज श्रीवास्तव ने एसएचओ के साथ इसी तरह से भविष्य में भी इसी कर्मठता और ईमानदारी के साथ जनता के साथ उनकी भलाई के लिए लगे रहेंगे का वादा किया।

मीटिंग में जनरल सेक्रेटरी हरीश अतरेजा, कैशियर इंदरदीप कौर, राकेश कुमार, के एल नारंग, वी के नरूला और अन्य लोग उपस्थित रहे।