Friday, 17 April 2026
Breaking News
हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

गढवाल सभा, चण्डीगढ़ द्वारा उत्तराखंड दिवस पर सांस्कृतिक समारोह 9 नवम्बर को

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

गढवाल सभा, चण्डीगढ़ आगामी 9 नवम्बर को उतराखंड राज्य की स्थापना के अवसर पर गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 चंडीगढ़ में “एक शाम-गढ़ संगीत के नाम” का आयोजन करने जा रही है, जिसमे उतराखंड के लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्र्म प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर उतराखंड की बेटी रितु बिष्ट, जिसको मेरिट के आधार पर गवर्नमेंट कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर 32 में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश मिला है, को गढ़वाल सभा द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

सभा के महासचिव बीरेंदर सिंह कंडारी ने बताया कि संस्था का सदेव प्रयास रहता है कि गढ़समाज हितैषी कार्य किये जाएँ। संथा द्वारा समय-समय पर गढ़ संस्कृति से जुड़े आयोजन का किया जाता है। इस अवसर पर प्रधान शंकर सिंह पंवार ने बताया कि सभा द्वारा आजीवन सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है।

सभा के सांस्कृति सचिव प्यार सिंह रणावत ने बताया कि रंगा-रंग कार्यक्र्म दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा जिसमे चंडीगढ़ के स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर चंडीगढ़ में रह रहे उतराखंड के अनूप बमोला, सिविल इंजिनियर मुख्य अतिथि होंगे और दीप प्रज्वलन करेंगे।