Sunday, 18 October 2026
Breaking News
स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

जाट सभा, चण्डीगढ़ द्वारा स्कूली बच्चों की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 21 नवंबर को

Read in:Hindi

विजेताओं को 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी समारोह में सम्मानित किया जाएगा 

चण्डीगढ़ : जाट सभा, चण्डीगढ़ द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जाट भवन, सेक्टर 27-ए, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। 

जाट सभा के प्रधान डॉ एम एस मलिक ( रिटायर्ड डीजीपी , हरियाणा पुलिस) ने बताया कि इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और मौलिकता को प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य के तहत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की कैटेगरी ए  के अंतर्गत कक्षा तीन से पांचवी तक , कैटेगरी बी के अंतर्गत कक्षा छह से आठवीं तक तथा कैटेगरी सी के अंतर्गत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की होगी। प्रत्येक केटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को क्रमशः ₹2000, ₹1500 और ₹1100 के पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण-पत्र भी मिलेगा।
डॉ मलिक ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विषय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए हमारी कल की हरियाली, खेल और भारत, खूबसूरत शहर चंडीगढ़ विषय होंगे। इसी प्रकार , कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और नवाचार, सोशल मीडिया का ज़िम्मेदाराना उपयोग, भविष्य के लिए दृष्टि विषय होंगे। 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की अवधि एक घंटे होगी। प्रतिभागियों को अपना ड्राइंग सामग्री स्वयं लानी होगी। निर्णायक मंडल जाट सभा के अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम व मान्य होगा। विजेताओं को 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी समारोह में सम्मानित किया जाएगा 

0 Comments