चण्डीगढ़ : सरगम सोसाइटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट द्वारा चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी (सीएसएनए) के सहयोग से दो महान गायकों, लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में एक संगीत कार्यक्रम “महफिल-ए-म्यूजिक” का आयोजन 17 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे मिनी टैगोर थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
क्षेत्र के प्रसिद्ध गजल गायक आर.डी. कैले और कोमल चुघ के नेतृत्व में सुशील नागपाल, प्रियंका, नैन्सी जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रशिक्षित उभरते हुए युवा गायक-जसरीत, सुखमनी और ममता गैरी चावला-भी इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर, जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के अमर गीतों को जीवंत करेंगे।
सरगम सोसाइटी के महासचिव आर.डी. कैले ने बताया कि गजल गायकी के क्षेत्र में युवा गायकों की प्रतिभा को तलाशने और उन्हें मंच देने का एक प्रयास किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएसएनए की अध्यक्ष डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी और मोहिंदर पॉल गुप्ता पेट्रन के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
शहर में क्या, कब और कहाँ?
Trending