Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म “मुसर्रत” का विशेष शो 12 सितंबर को

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में फिल्म “मुसर्रत” (Musarrat) का विशेष शो शनिवार, 12 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। साहित्य विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के जी.एस. मावी, भरपूर सिंह, परमजीत कौर परम और बलविंदर ढिल्लों ने बताया कि इस शो में दर्शकों के लिए प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है।

कहानी और निर्माण: फिल्म की पटकथा विख्यात लेखक डॉ. एम.एस. बल्ल ने लिखी है और इसकी निर्माता इंद्रजीत कौर बल्ल हैं। यह भारत-पाकिस्तान सीमा के पार की एक प्रेम कहानी को दर्शाती है, जो लेखक की एक सिख तीर्थयात्री के रूप में लाहौर यात्रा के निजी अनुभवों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन सोम सहोता ने किया है। फिल्म का संगीत विनोद रत्ती द्वारा तैयार किया गया है।

यास्मीन, हरविंदर खन्ना और मेहताब बल्ल, परमिंदर पाल, जगजीत सरीन, राजेश शर्मा, कविता शर्मा और अनिल सनौरी, मुख्य भूमिकाओं में हैं.

0 Comments