Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

डेराबस्सी: सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत चार घायल

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:

चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात डिवाइडर पार करते समय अनियंत्रित ट्रक दूसरी ओर से आ रहे कैंटर से टकरा गया। हादसे में बैठे में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति का ट्रक अंबाला से आ रहा था। आदर्श नगर के सामने अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया और वह नियंत्रण से बाहर हो गया और डिवाइडर तोड़कर अंबाला जा रहे एक कैंटर से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर पलट गया। हादसे में कैंटर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। सिविल अस्पताल में भर्ती पति इकारत और उनकी पत्नी नजमा ने बताया कि उन्होंने पिंजौर से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन जाने के लिए कैंटर में लिफ्ट ली थी। उन्हें बीती रात 12 बजे ट्रेन से अपने घर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाना था। लेकिन रास्ते में दुर्घटना के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। हादसे में नजमा बुरी तहरा जख्मी होने के कारण उसे सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण चंडीगढ़ अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया और करीब एक घंटे बाद जाम को खोला।
थाना प्रमुख ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

0 Comments