Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

नगर कौंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी की एक और रात कटेगी जेल में, जमानत पर सुनवाई टली, आम्र्स एक्ट की धारा भी जोड़ी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

नगर कौंसिल के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी की जमानत के मामले में अदालत ने मामले की सुनवाई कल पर रखी है। जिला एवम सत्र न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को रणजीत सिंह रेड्डी की जमानत को लेकर सुनवाई की गई जहां पर अदालत में दोनों पक्षों की बात सुनने पर इस मामले बिना कोई फैसला दिए अगली सुनवाई के लिए मंगलवार तक स्थगित कर दी।

दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने आम्र्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस की ओर से बताया गया कि शिकायतकर्ता सोहनलाल निवासी गांव परागपुर ने आरोप लगाया कि रंजीत सिंह रेड्डी ने उससे पिस्तौल की नोक पर फैसले पर साइन करवाए थे, जिसके चलते पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा जोड़ दी है।

प्रधान के पास लाइसेंसी हथियार है, जो धमकाने के लिए इस्तेमाल किया गया। जांच अभी जारी है।

0 Comments