Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
हिमाचल Trending

सुजानपुर की राष्ट्रीय स्तरीय होली की रही धूम, जयराम और धूमल भी पहुंचे

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)सुजानपुर,  फेस2न्यूज 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की और शोभा यात्रा में भाग लिया।

अपनी पारम्परिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया तथा सुजानपुर स्थित मुरली मनोहर मन्दिर में पूजा अर्चना की।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों तथा निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया और गहरी रूची दिखाई।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेरी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त देबस्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा भी उपस्थित थी।