Friday, 18 September 2026
Breaking News
बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा
हिमाचल Trending

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: जाइका से जुड़ी महिलाएं बन रही सशक्तिकरण की मिसाल

Read in:Hindi

विधायक कमलेश ठाकुर ने महिला स्वयं सहायता समूहों से किया सीधा संवाद, बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित,  थपथपाई मेहनतकश महिलाओं की पीठ

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/देहरा 

जाइका वानिकी परियोजना से जुड़ी महिलाएं आज सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं। देहरा के बचत भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने जाइका की मेहनतकश महिलाओं की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की महिलाएं सशक्त बन चुकी हैं। वे पुरूषों का मुकाबला बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने परियोजना से जुड़ी दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं के साथ ऑनलाइन और यहां पहुंची महिलाओं से सीधा संवाद किया। इससे पूर्व वल बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़कर आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आजीविका सुधार कर अपनी आर्थिकी को और अधिक मजबूत कर रही हैं। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नीकल टीचर्स एंड रिसर्च चंडीगढ़ की प्रोफेसर एवं अकादमिक विशेषज्ञ सलाहकार डा. मिनाक्षी सूद ने भी यहां उपस्थित महिलाओं को संबेाधित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए और विधायक कमलेश ठाकुर ने खूब सराहना भी की। इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने वन मंडल देहरा, धर्मशाला, नूरपुर और पालमपुर के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया। जबकि 18 अन्य वन मंडलों के स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना से सभी वन मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता संबंधित वन मंडलाधिकारियों ने की। इस अवसर पर सीएफ हमीरपुर निशांत मंढोत्रा, सीएफ धर्मशाला बासु कौशल, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा, वन मंडलाधिकारी देहरा सन्नी वर्मा, निदेशक वन विकास निगम धर्मशाला नीतिन पाटिल, वन मंडलीय प्रबंधक वन निगम धर्मशाला अंबरीश शर्मा, एपीडी कुल्लू वंदना ठाकुर समेत विभाग और परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।