Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

डॉ. प्रकाश बादल को अमृतसर में मिला वोकेशनल अवार्ड

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज/अमृतसर

हिमाचल प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर डॉ. प्रकाश बादल को वाईल्डलाईफ फोटोग्राफी और वन्यजीव संरक्षण में उनके योगदान के लिए रोटरी क्लब आस्था अमृतसर द्वारा वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है | यह सम्मान उन्हें 25 जून को रणजीत एवेन्यू अमृतसर में रोटरी क्लब के वार्षिक चार्टेड वर्षगाँठ समारोह में दिया गया |

रोटरी क्लब आस्था अमृतसर द्वारा वर्ष 2025 के लिए चार लोगों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया जिनमें डॉ. प्रकाश बादल का नाम भी शामिल था | इन पुरस्कारों में प्रकाश बादल के अतिरिक्त खालसा कालेज ऑफ़ अमृतसर की प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कौर, जम्मू कश्मीर के सनम सुतीरथ वज़ीर, अमृतसर के अधिवक्ता और टैक्स विशेषज्ञ एडवोकेट लावण्या बहल के नाम शामिल हैं |डॉ. बादल को यह सम्मान डीजीएनडी विजय सहदेव और डी जी एन अनिल सिंघल के द्वारा दिया गया |

सम्मान से पूर्व बादल के द्वारा खींची गयी पक्षियों की तस्वीरों और वाईल्डलाइफ संरक्षण के लिए उनके योगदान को उजागर करने हेतु डॉ. रुमान बेरी द्वारा एक सम्मान पत्र भी पढ़ा गया, जिसमें प्रकाश बादल के योगदान को इंगित किया गया, जिसकी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खूब सराहना हुई |

डॉ. प्रकाश बादल ने अपनी फोटोग्राफी के द्वारा विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और उनकी तस्वीरों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशी मीडिया में भी अपनी पहचान बनाई है | हिमाचल प्रदेश के जुब्बल के रहने वाले डॉ. प्रकाश बादल वर्तमान में प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत हैं और इससे पहले उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्टीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है |