Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

से. 28 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला को भावभीनी विदाई दी

Read in:Hindi

चंडीगढ़  (आर.के.शर्मा )

आज से. 28 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के स्टॉफ सदस्यों ने डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. राजीव कपिला को पुष्पगुच्छ भेंट करके भावभीनी विदाई दी। डॉ. राजीव कपिला अब सोमवार से सेक्टर 37 स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में सेवाएं देंगे। स्टेट अवार्डी डॉ. राजीव कपिला ने से. 28 की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में अपने 15 वर्ष के सेवा काल के दौरान औषधी वाटिका विकसित की थी जिसमें औषधीय जड़ी-बूटियां व पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके अलावा उनकी देख रेख में यहां पंचकर्मा सेंटर भी चलाया जा रहा है जिससे विभिन्न रोगों से ग्रस्त अनेक रोगी लाभान्वित हुए।

डॉ. राजीव कपिला बीएएमएस में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा एमडी (आयुर्वेद), डिप्लोमा इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ड्यूल डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग ( एनडीडीवाई ), सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन, नेशनल आयुष मिशन, चंडीगढ़ के नोडल ऑफिसर, एएसयू (आयुर्वेद, सिद्धा एवं यूनानी) के स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी व मैजिक रेमेडी एक्ट के तहत बोगस डॉक्टर्स की चेकिंग करने वाली तीन सदस्यीय टीम के सदस्य भी हैं।

0 Comments